
Kangana Ranaut tweet
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन कोई ऐसा ट्वीट कर देती हैं, जिससे बवाल हो जाता है। अब हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बिकिनी पहने हुए तस्वीर शेयर की थी।
इस तस्वीर में कंगना बिकिनी पहने समुद्र किनारे बैठी हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''गुड मॉर्निंग दोस्तों। मैं अपनी जिंदगी में जिस सबसे एक्साइटेड जगह पर गई हूं, वह मैक्सिको है। खूबसूरत, लेकिन एक अप्रत्याशित जगह। मैक्सिको के छोटे से आईलैंड टुलुम से एक तस्वीर।'' उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। साथ ही लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी कर दिया।
एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप मोदी जी को फॉलो करते हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं फिल्मों में चलता है लेकिन आपकी खुद की पर्सनल ट्यूटर आईडी पर इस तरह के अर्धनग्न फोटो आपको शोभा नहीं देती है इसलिए आपको सब पागल बोलते हैं आपको झांसी की रानी बोलते हुए भी शर्म आती है।' वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि कंगना भारतीय संस्कृति की बात करती हैं और खुद इसे भूल गई हैं।
ऐसे में कंगना रनौत ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, "कुछ लोग मेरी बिकिनी पिक्चर देखकर मुझे धर्म और सनातन का लेक्चर दे रहे हैं। अगर कभी मां भैरवी बाल खोल, वस्त्रहीन, ख़ून पीने वाली छवि लेकर सामने आ जाए तो तुम्हारा क्या होगा? तुम्हारी तो फट जाएगी और ख़ुद को भक्त कहते हो? धर्म पे चलो उसके ठेकेदार मत बनो.... जय श्री राम।" उनका ये ट्वीट अब काफी वायरल हो रहा है।
Published on:
23 Dec 2020, 4:57 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.