19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अचानक हुई गड़बड़ी से परेशान कंगना रनोत ने ​किया ऐसा ट्वीट-बड़ी मुश्किल से तो…

अचानक हुई गड़बड़ी से परेशान कंगना रनोत ने ​किया ऐसा ट्वीट-बड़ी मुश्किल से तो…

बहन रंगोली के साथ अभिनेत्री ने राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात में अपने और सत्तारूढ़ दल शिवसेना के बीच तनाव के मुद्दे पर बात कीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Sep 2020, 8:43 PM IST

Kangana office

Kangana office

अभिनेत्री कंगना रनोत ने शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के साथ चल रहे अपने टकराव के बीच एक रहस्यमयी पोस्ट लिखी है। रविवार को कंगना ने ट्वीट किया,'इन अव्यवस्था के बीच कुछ ऐसे ठहराव आते हैं जो मुझे घेर लेती हैं। मैं कहा हूं? मैं नहीं जान पाती हूं। मुझे अब तक जिन्दगी में जो मुश्किलें आईं उनसे मैं मुश्किल से निपट पाई लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी फिर से मेरे सामने चुनौतियां आ खड़ी हुई हैं।' इसके साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह विचारों में डूबी दिखाई देती हैं।

अभिनेत्री और राज्य सरकार के बीच तनाव की शुरूआत तब हुई जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की और शहर की पुलिस पर निशाना साधा। वहीं बहन रंगोली के साथ अभिनेत्री ने राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात में अपने और सत्तारूढ़ दल शिवसेना के बीच तनाव के मुद्दे पर बात कीं। मुलाकात के बाद कंगना ने ट्वीट कर लिखा,'थोड़ी देर पहले मैंने महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी से मुलाकात की। मैंने उनके साथ अपने दृष्टिकोण साझा किए और मुझे न्याय दिलाए जाने का भी अनुरोध किया, इससे सिस्टम पर आम लोगों, खासकर बेटियों के विश्वास की भावना बढ़ेगी।

बता दें कि कंगना ने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की थी। इसके बाद अभिनेत्री शिवसेना के निशाने पर आ गईं। जिसके चलते उनकी सुरक्षा की बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से वाई-प्लस सिक्योरिटी प्रदान की गई। 9 सितंबर को वह कड़ी सुरक्षा के बीच अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश से मुंबई पहुंची। उसी दिन, बृहन्मुंबई नगर निगम ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए उनके दफ्तर को नुकसान पहंचाया गया था।