कंगना ने अपने टूटे हुए ऑफिस की तस्वीरें साझा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का मैसेज दिया है। साथ ही पप्पू सेना कहते हुए शिवसेना को आड़े हाथों लिया है। कगंना ने अपने ट्विटर (Twitter) पर ट्वीट करते हुए लिखा- मेरा टूटा हुआ सपना तुम्हारे चेहरे पर हंस रहा है संजय राउत, पप्पू सेना मेरा घर तोड़ सकती है लेकिन मेरी हिम्मत नहीं। बंगला नंबर 5 आज बुराई पर अच्छाई की जीत मना रहा है। #HappyDussehra.. कंगना के ऑफिस और घर को फूलों से सजाया गया है। जिसकी खूबसूरत तस्वीर उन्होंने साझा की है। कंगना के इस पोस्ट पर फैंस उनका पूरा समर्थन कर रहे हैं।