11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जावेद अख्तर की कविता के साथ कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीरें

कंगना रनौत फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित ट्वीट के कारण सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके साथ उन्होंने जावेद अख्तर की कविता लिखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 26 Apr 2021, 12:50 PM IST

kangana_ranaut.jpg

Kangana Ranaut

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। लेकिन फिल्मों से ज्यादा वो सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के कारण चर्चा में रहती हैं। कंगना आए दिन ट्वीट कर किसी न किसी पर निशाना साधती रहती हैं। गीतकार व लेखक जावेद अख्तर के साथ भी उनकी ट्विटर पर जंग होती रहती है। लेकिन इस बीच कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने जावेद अख्तर की कविता लिखी है।

घर में बिता रहीं हैं वक्त
दरअसल, इन दिनों महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में हर कोई घरों के अंदर ही रह रहा है। सेलेब्स भी घर में रहकर अपना वक्त बिता रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कंगना अपनी घर में रहते हुए तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बालकनी में बैठी हुई फोटो पोस्ट की। तस्वीरों में वह शांति और कुदरती खूबसूरती के बीच दिखाई दे रही हैं। उनके आस-पास कई प्रकार के फूल-पौछे नजर आ रहे हैं। वहीं, कंगना व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

जावेद अख्तर की लिखी कविता
इन तस्वीरों के साथ कंगना ने जावेद अख्तर की कविता लिखी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'खैर, मैं प्यासा रहा पर उसने इतना तो किया, मेरी पलकों की कतारों को वो पानी दे गया। उससे मैं कुछ पा सकूं ऐसी कहां उम्मीद थी, गम भी शायद वो बराए मेहरबानी दे गया। उम्र भर दोहराऊंगा ऐसी कहानी दे गया- जावेद अख्तर।' उनके पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक उनकी तस्वीरों पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। लेकिन फैंस हैरान हैं कि उन्होंने जावेद अख्तर की कविता अपने कैप्शन में लिखी। क्योंकि सभी जानते हैं कि कंगना और जावेद अख्तर के बीच कोर्ट में मानहानि का केस चल रहा है।

कंगना की अपकमिंग फिल्में
बता दें कि इससे पहले भी कंगना ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। व्हाइट कलर की साड़ी में उनका अंदाज देखने लायक था। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व सीएम और एक्ट्रेस जयललिता की बायोपिक है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि कोविड के कारण फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया। इसके अलावा, कंगना फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' में भी लीड रोल में नजर आएंगी।