
kangana ranuat
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म "क्वीन" ने रातो रात उनकी किस्मत बदल
दी। सारे अवॉर्ड पर कब्जा करने के बाद कंगना ने बॉलीवुड की सबसे मंहगी हिरोइन होने
के खिताब पर भी अपना कब्जा जमा लिया है।
खबर है कि कंगना को "तनु वेड्स मनु
रिटर्न्स" के लिए 11 करोड़ रूपए दिए गए थे जो की दीपिका और करीना की फीस से कहीं
ज्यादा है। इसी के साथ कंगना बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हो गई है जिन्हे
एक फिल्म के लिए सबसे अधिक पैसे दिए जाते हैं।
हालांकि उन्होनें लगातार कई ऎसी
फिल्में दी है जिससे उन्होनें पहले ही साबित कर दिया था कि वह बिना ग्लैमर और
प्रमोशन के बॉलीवुड की असली क्वीन हैं। आपको बता दें कि कंगना के बाद दीपिका का
नंबर आता है जिन्हे अब तक सबसे अधिक पैसे किसी फिल्म के लिए दिए जाते हैं। दीपिका की
फीस लगभग 9 करोड़ रूपए है।
दीपिका के बाद नाम आता है "बजरंगी भाईजान"
एक्ट्रेस करीना कपूर का जो फिल्म में काम करने के लिए तकरीबन 8 से 9 करोड़ रूपए
चार्ज करती हैं। इसी लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती हैं "मैरी कॉम" एक्ट्रेस प्रियंका
चोपड़ा जिनकी फीस 7 से 8 करोड़ है।priyanka-chopra-55a9d6831d1b8_l.jpg" border="0">
वहीं इस लिस्ट में कैटरीना का भी नाम
शामिल है जो फिल्मों के लिए तकरीबन 6 से 7 करोड़ रूपए चार्ज करती
हैं।
गौरतलब है कि कंगना जल्द ही डायरेक्टर निखिल आडवानी की फिल्म "कट्टी
बट्टी" में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कंगना के अपोजिट इमरान खान नजर आने वाले
हैं।
Published on:
19 Aug 2015 01:11 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
