27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब नशे में होश खो बैठे थे कपिल शर्मा, एक्ट्रेसेस संग बदतमीजी करने का लगा था आरोप

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी की वजह से देश से लेकर विदेश तक में खूब प्रसिद्ध हैं। कॉमेडी के साथ-साथ कपिल का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। आज हम आपको कपिल से जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं। जिसमें कपिल पर शराब के नशे में एक्ट्रेसेस संग बदसलूकी का आरोप लगा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 2 Jul 2021, 1:03 PM IST

Kapil Sharma Misbehaved With Female Actresses While Drunk On Party

Kapil Sharma Misbehaved With Female Actresses While Drunk On Party

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों फिर अपने शो द कपिल शर्मा शो के नए सीज़न की वापसी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अपने कॉमेडी से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी खास पहचान बनाई है। शो में भी उनके विदेशी फैंस को देखा गया है। कपिल का जितना मजबूत नाता कॉमेडी से है। उतना ही उनका विवादों से भी है। कभी उनका उनकी ही टीम के साथ झगड़ा हो जाता है तो कभी शराब के नशे में हुई उनसे बदसलूकी उनकी चर्चाओं का विषय बन जाती है। आज हम आपको कपिल की शराब की लत से जुडा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।

पार्टी में शराब पीकर बहक गए थे कपिल शर्मा

खबरों की मानें तो एक बार कपिल शर्मा ने शराब के नशे में एक महिला सेलिब्रिटीज से बदतमीजी कर डाली थी। बताया जाता है कि कपिल ने मराठी एक्ट्रेस दीपाली सैयद, सिंगर मोनाली ठाकुर और तनीषा मुखर्जी संग शराब के नशे में बदसलूकी कर डाली थी। बताया जाता है कि कपिल ने शराब पीकर जबरन उनके साथ डांस करने की कोशिश कर रहे थे। इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस दीपाली सैयद ने की थी। दीपाली सैयद ने कपिल के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि कपिल उनके साथ साथ डांस करने की कोशिश कर रहे थे।

दीपाली बताती हैं कि जब उन्होंने कपिल को नशे की हालत में देखा तो उन्होंने उनसे दूरी बनानी की कोशिश की। वो उन्हें निजी तौर पर नहीं जानती थीं। लेकिन वो जानती थीं कि वो कपिल शर्मा ह। इसीलिए उन्होंने उनसे दूरी बनाने में ही अपनी समझदारी समझी।

यह भी पढ़ें- कॉमेडियन Kapil Sharma ने शेयर की बेटी Anayra Sharma की तस्वीर, मासूमियत ने लूटा लाखों लोगों का दिल

आरोपों पर तोड़ी कपिल शर्मा ने चुप्पी

आपको बता दें इस खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के खिलाफ ट्वीट पोस्ट होने लगे। जिसके बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कपिल शर्मा ने कहा था कि "मैं गिरता हूं, उठता हूं, गलतियां करता हूं, जीता हूं, सीखता हूं, तकलीफ झेलता हूं, लेकिन मैं जिंदा हूं। मैं एक इंसान हूं। मैं सर्वोत्तम नहीं हूं, लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं।" वैसे आपको बता दें कपिल शर्मा कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और अपने बचपन के दोस्त चंदन प्रभाकर से भी झगड़ा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Kapil Sharma और Sunil Grover फिर बने दोस्त! जल्द टीवी पर दर्शकों को हंसाते हुए आएंगे नज़र

हाल ही में बेटे के पिता कपिल शर्मा

12 दिसंबर 2018 में कपिल शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद ही कपिल-गिन्नी एक बेटी के माता-पिता बन गए। वहीं हाल ही में गिन्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया है। कुछ समय पहले ही कपिल ने अपने दोनों बच्चों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। आपको बता दें खबरों की मानें तो जल्द ही कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नज़र आने वाले हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग