कपिल का 9 जुलाई को न्यूयॉर्क में होने वाला शो पोस्टपोन हो गया है। वहां के लोकल प्रमोटर सैम सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शो पोस्टपोन होने की दी है. अपनी इस पोस्ट में सैम ने पोस्टपोन हुए शो को लेकर नई डेट नहीं बताई है। पोस्ट में लिखा है- द कपिल शर्मा शो जो कि 9 जुलाई को Nassau Coliseum में और 23 जुलाई को Cue Insurance Arena में होने वाला था, शेड्यूलिंग विवाद की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया है। कपिल के इन शोज के लिए खरीदी गई टिकटें रीशेड्यूल डेट के लिए वैलिड होंगी। अगर आप रीफंड चाहते हैं, तो प्लीज जहां से टिकट ली थी वहां संपर्क करें।