वहीं कपिल शर्मा इनदिनों अपनी आगामी फिल्म फिरंगी के प्रमोशन में जुटे है। बता दें खबर थी की कपिल को मंगलवार को अक्षय के शो में जाना था जिसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी थी। कपिल ने भी इस बात के लिए अपनी सहमति भी दे दी थी, लेकिन शूटिंग शुरू होने के वक्त कपिल नहीं आए। टीम काफी देर तक उनका इंतजार करती रही, ये सोचकर कि कपिल बाद में आयेंगे। लेकिन कपिल सेट पर नहीं पहुंचे।