
Karan-Drisha Honeymoon Photos: करण देओल और द्रिशा ने अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर की है। दोनों कपल हिमाचल की वादिओं में अपना हनीमून मना रहे है। करण देओल और द्रिशा की शादी 18 जून को हुई थी। शादी में सनी देओल का पूरा परिवार एक साथ दिखा था। लाल जोड़े में द्रिशा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। शादी के बाद करण देओल और द्रिशा अपना हनीमून मनाने के लिए हिमाचल गए हैं।
अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हनीमून की तस्वीरें
द्रिशा और करण अपना हनीमून पर हिमाचल के खूबसूरत शहर मनाली में पहुंचे। करण और द्रिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर मनाली की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। करण ने झरने के सामने पोज देते हुए अपनी और द्रिशा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। वहीं दूसरी तस्वीर में करण वाइफ द्रिशा एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग ट्रैक पैंट में नजर आ रहे हैं, जबकि द्रिशा ने ब्लैक कलर की पफर जैकेट के साथ मैचिंग लोअर और जूते पहने हुए हैं।
Updated on:
25 Jun 2023, 1:47 PM IST
Published on:
25 Jun 2023, 1:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.