करण की पार्टी में होते हैं ज्यादातर न्यूकमर्स
करण जौहर को बॉलीवुड में न्यूकमर्स को लॉन्च करने के लिए जाता है। इसी बारे मेें बात करते हुए श्वेता ने करण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'करण हमेशा यंगस्टर्स के साथ पार्टी करते नजर आते हैं और उनकों लॉन्च करने और कॅरियर बनाने के लिए भी जिम्मदार हैं। हमने यहां सुना था कि वह जल्द ही सारा अली के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। इतना ही नहीं वह चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से लॉन्च कर रहे हैं।' श्वेता ने कहा, 'अगर आप करण जौहर की पार्टियों को देखे तो उनके साथ पार्टी में २० साल की उम्र की हीरोइन और हीरो ज्यादा तादाद में नजर आते हैं।'