
करीना और करिश्मा ने मॉम बबिता का बर्थडे बहुत ही धूमधाम से मनाया। अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस बबीता कपूर का आज जन्मदिन हैं।

वह आज 70 साल की हो गई है। उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए पूरे परिवार ने एक-साथ डिनर किया।

इस दौरान करीना कपूर खान पति सैफ के साथ नजर आईं। वहीं करिश्मा अपने दोनों के साथ।

लेकिन इस पूरी पार्टी में परिवार के सबसे छोटे नवाब यानी तैमूर नजर नहीं आए। इस दौरान करिश्मा की बेटी समायरा और कियान ने नानी बबीता के साथ क्यूट पोज दिए।

वहीं पार्टी में करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ब्लैक कलर के ड्रेस में नजर आए। पार्टी में परिवार के अलावा उनके कुछ खास दोस्तों ने भी शिरकत की।

पार्टी में सैफ अली खान ने रेड कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था।