करीना कपूर को अस्पताल से घर लाने के लिए खुद सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) बेटे तैमूर अली खान संग पहुंचे थे। अस्पताल से निकलते हुए कार में तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) दिखाई दिए, लेकिन कैमरे में करीना की झलक कैद नहीं हो पाई। इस तस्वीर में करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर सामने आई है। लेकिन बेबो का चेहरा इसमें नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं करीना के घर के बाहर मुंबई पुलिस तैनात की गई है।