वहीं, करीना कपूर खान ने दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। बेबो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बेबो के साथ सैफ अली खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमु, करिश्मा कपूर, इब्राहिम अली खान और नताशा पूनावाला नजर आ रहे हैं। सभी ने क्रिसमस थीम के मुताबिक टॉपी और हेयरबैंड्स लगाए हैं। डिनर टेबल पर बढ़िया क्रॉकरी और कटलरी बिछाया गया था, साथ ही सिल्वर कैंडलस्टिक्स और लाल मोमबत्तियों से सजाया गया।