
taimur
बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान उम्र में छोटे जरूर हैं, लेकिन इनके शौक बड़ों से कम नहीं हैं। ये मामा रणबीर की राह पर चलते हैं। मामा की तरह इन्हें भी कई खेलों का शौक है, जिनमें से एक है फुटबॉल।
हाल ही में छोटे नवाब को फुटबॉल ग्राउंड पर फुल फॉर्म में देखा गया है। यहां वो फुल पसीना बहाते नजर आए। इस दौरान वो अकेले नहीं थे। उनके साथ बच्चों की पूरी टोली नजर आई। फुटबॉल खेलते हुए तैमूर की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में अपनी टीम के साथ उनका पूरा कॉर्डिनेशन दिखा। तैमूर ऑरेंज कलर की टीशर्म और ब्लैक कलर के निक्कर में नजर आए। उनकी मासूमियत फोटोज में साफ झलक रही है।
यह भी पढ़ें- आदिल खान संग उमरा करने जाएंगी राखी सावंत
एक तस्वीरे में वो थक कर बैठे पानी पीते नजर आ रहे हैं। तैमूर सिर्फ फुटबॉल के ही नहीं बल्कि और खेलों में भी माहिर हैं। तैमूर अली खान ताइक्वांडो खेल में अभी से ही काफी एक्सपर्ट हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर रहे मंसूर अली खान पटौदी का पोते होने के नाते तैमूर अली खान का क्रिकेट खेलने का शौक तो लाजिमी है।
ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि सैफ-करीना के दोनों ही बच्चे काफी फेमस हैं और पैपराजी के फेवरेट हैं। वहीं आपको एक वक्त ऐसा था जब सैफ अली खान को उनके कुछ प्रोड्यूसर्स ने तैमूर से फिल्म प्रोमोशन करवाने की सलाह दी थी।
ये बात साल 2018 की है। जब सैफ अली खान ने आर जे सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया था। सैफ ने बताया था कि 'वो जिस भी प्रोड्यूसर के साथ काम करते हैं वो उन्हें मज़ाक में कहते हैं क्या हम उसे ले सकते हैं? सफेद बालों के साथ। सैफ ने फिल्म बाजार में सॉल्ट एंड पेपर बाल रखे थे। वहीं कालाकांडी के लिए वो तैमूर को रबर बैंड पहनाना चाहते थे। यही नहीं सैफ ने बताया कि हंटर में वो तैमूर को नागा साधू वाली विग पहनाना चाहते थे।'
तैमूर से फिल्म प्रोमोशन करवाने की बात पर करीना का रिएक्शन बताते हुए सैफ ने बताया कि 'करीना संग उनकी इस बारें में काफी बहस भी हुई। करीना ने उनसे कहा था कि इतने भी चीप मत बनो। तुम अपने बेटे को नहीं बेच सकते।'
जिसका जवाब देते हुए सैफ ने कहा कि 'क्यों नहीं बेच सकते? चलो उसे बेचते हैं। सैफ ने बताया कि करीना से उन्होंने कहा था कि तैमूर को नैप्पी के विज्ञापन में काम करवा सकते हैं।
उसे अच्छे दाम भी मिलेंगे। फिर पढ़ाई के लिए कैश देगें। यही नहीं सैफ ने ये तक कहा था कि वो पहले से उसे पैसे दे रहे हैं। फिर वो उसके पैसे खुद पर उड़ा देंगे।'
यह भी पढ़ें- फैशन के मामले में लाजवाज हैं रुबीना दिलैक
Published on:
19 Jan 2023 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
