करीना ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फोटो में सैफ अली खान (Saif Ali Khan), करीना और तैमूर घर में बिस्तर पर काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बेबो के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ-साफ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बेबो ने कैप्शन में लिखा, 'इस साल का अंत एक दूसरे को प्यार करके और दोनों लड़कों को एक पर्फेक्ट पिक्चर के लिए फोर्स कर के कर रही हूं। मेरे लिए इन दो प्यारे लोगों के बिना 2020 को पार कर पाना नामुमकिन था। नई शुरुआत की ओर आगे बढ़ रही हूं। दोस्तों, सुरक्षित रहना। हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार। हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। नए साल की बधाई।'