6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kareena kapoor:- करीना कपूर अपने होठों की खूबसूरती के लिए करती है दिन में 100 बार यह काम

करीना कपूर अपने होठों की खूबसूरती के लिए करती है दिन में 100 बार यह काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Jun 2020, 7:51 AM IST

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी बॉडी को फिट रखने के साथ ही अपने होठों को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने के लिए विशेष एक्सरसाइज करती हैं।जिसके लिए वह एक दिन में कम से कम 100 पाउट्स ( pouts) बनाती है। उन्होंने इस बात का खुलासा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर फैन्स के साथ शेयर किया है।

करीना ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर करते हुए लिखा है। "मुझे लगता है कि मेरे होंठ सबसे ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं..... मैं 1 दिन में कम से कम 100 पाउट्स बनाती हूं।" इस फोटो को अब तक करीब साढ़े 6 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

करीना कपूर, आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। जो टॉम हैंक्स स्टाररर "फॉरेस्ट गंप" का अधिकारिक रूपांतरण है। ऐसे में 3 इडियट के बाद आमिर और करीना इस फिल्म में लंबे समय बाद नज़र आएंगे।

आपको बता दे कि करीना कपूर लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही है। उन्होंने अपने पति सेफ अली खान बेटे तैमूर के साथ कई स्पेशल फोटो शेयर की है। जिसे फैन्स द्वारा खूब पसंद किया गया। हाल ही में सैफ अली खान द्वारा तैमूर को कंधे पर बिठाकर मरीन ड्राइव घुमाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक पुलिस वाला सैफ और करीना को छोटे बच्चे को घर से बाहर नहीं निकालने की चेतावनी देता नजर आ रहा था। इस दौरान सैफ और करीना ने तो मास्क पहन रखा था। लेकिन तैमूर बिना मास्क के नजर आ रहे थे। जिससे पुलिस वाले ने उन्हें सुरक्षित रहने के लिए कहा और बच्चे को घर से बाहर ना लाने की चेतावनी दी।

इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्म ओर पुराने दौर से जुड़े किस्सों को भी फेन्स के साथ साझा कर उनका मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच कहो ना प्यार है का एक किस्सा सामने आया। जब राकेश रोशन फिल्म कहो ना प्यार है बना रहे थे, तब फिल्म में रितिक रोशन के ऑपोजिट एक ऐसे चेहरे की खोज चल रही थी जो किसी बड़े और नामी खानदान से हो ।इस लिए फिल्म में करीना कपूर को चुना गया। इसके बाद शूटिंग के पहले दिन करीना और उनकी मॉम सेट पर पहुंचे थे साथ में करिश्मा भी थी।