14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीना को देख फूट-फूट कर रोई उनकी नन्हीं फैन, बड़े होकर बनना चाहती है बेबो, देखें वीडियो

करीना से मिलते ही वह बच्ची अपने आंसू रोक नहीं पाई और फूट-फूट कर रोने लगी। मानों उसका कोई बड़ा सपना सच हो गया हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 25 May 2018, 11:54 AM IST

kareena kapoor

kareena kapoor

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार करीना कपूर खान ने लंबे समय के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है। तैमूर के जन्म के बाद करीना ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से वापसी कर रही हैं। उनकी ये फिल्म 1 जून को रिलीज होने वाली है। इन दिनों फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में बिजी है। बुधवार को प्रमोशन के दौरान करीना की मुलाकात एक क्यूट सी नन्हीं फैन से हुई, करीना से मिलते ही वह बच्ची अपने आंसू रोक नहीं पाई और फूट-फूट कर रोने लगी। मानों उसका कोई बड़ा सपना सच हो गया हो। इस वीडियो को करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

करीना की नन्हीं फैन उन्हें देख रो पड़ी:
बता दें कि शशांक घोष निर्देशित फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को रिलीज होने में हफ्तेभर का समय बाकी है। सभी अपने-अपने तरीके से प्रमोशन मे जुटे हैं। इसी बीच करीना की मुलाकात एक नन्हीं फैन से हुई। वह करीना की जबरदस्त फैन है। करीना को सामने देख कर वह इतनी इमोशनल हो गई कि उसके आंखों से आंसू छलक पड़े। वह अपने आंसुओं को रोक ही नहीं पाई और रोती रही।

करीना ने लगाया गले:
बात दें कि जब वह बच्ची करीना को देखकर रोने लगी तो करीना भी उसे देख इमोशनल हो गईं और उसे गले लगा लिया। वह नन्हीं सी बच्ची करीना के लिए प्यारा सा गिफ्ट भी लेकर आई थी। गिफ्ट देख करीना खुश हो गई। उन्हें वो तोहफा बेहद पसंद आया। करीना से उस बच्ची से वादा किया कि वह उसका गिफ्ट अपनी कार में लगाएंगी। बता दें कि उस बच्ची ने करीना को गणेश जी दिए थे। इस प्यार भरे और इमोशनल मोमेंट को सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टा स्टोरी का हिस्सा बनाया।

फिल्म की स्टारकास्ट:
इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में करीना का रोल बेहद ही अहम है। इस फिल्म की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में पहली बार करीना और सोनम की जोड़ी जमेगी।