दरअसल, एक बार करीना कपूर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं। इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी कुछ कहा था। इस दौरान, करण ने उनसे सवाल किया कि वो अमृता और अपने बीच संतुलन कैसे बनाए रखती हैं? इस पर करीना ने अमृता को लेकर कहा, 'अमृता और सैफ के तलाक के सालों बाद मेरी सैफ से मुलाकात हुई थी। शादी के बाद से मैं कभी अमृता से नहीं मिली। लेकिन मेरे मन में उनके लिए काफी सम्मान है। पर हम कभी मिलते नहीं हैं।'