1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीना कपूर ने जब खोले अपने बैडरूम के राज, बोली बिस्तर पर मुझे रोज 3 चीजे हर हाल में चाहिए

बॉलीवुड के हॉट कपिल करीना कपूर खान और सैफ अलि खान अकसर सुर्खियों में रहते है। करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बिंदास अभिनेत्री मानी जाती हैं। उनका जो भी मन करता है वह बेझिझक कह देती हैं। अपने शो 'स्टार वीएस फूड' के ट्रेलर के दौरान करीना कपूर खान ने अपने बिस्तर में तीन चीजों के बारे में खुलासा किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 30 Oct 2021, 8:02 PM IST

KAREENA

बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान की केमिस्ट्री उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं और हमेशा उनके बारे में हर अपडेट को फॉलो करते हैं। सेलिब्रिटी कुकिंग शो स्टार वीएस फूड की शूटिंग के दौरान करीना ने अपनी दोस्त तान्या घावरी से खास बातचीत की उन्होने कहा कि 'मुझे बिस्तर पर तीन चीजें चाहिए, शराब की एक बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान।' करीना का ये जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इतना ही नहीं करीना ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि इससे बेहतर जवाब और कोई नहीं हो सकता। मुझे इसके लिए पुरस्कार मिलना चाहिए। '

यह भी पढ़े- बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने बिना कपड़ों के पोज देकर मचा दिया तहलका, जमकर वायरल हुईं बोल्ड टॉपलेस तस्वीरें

करीना कपूर ने इससे पहले एक अन्य इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि जब वह सैफ से मिलीं तो मन में टोटल फिल्मी फील हो रहा था, बिल्कुल मैं हूं ना कि सुष्मिता सेन की तरह, जैसे जब वह आती हैं बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना प्ले होता है और उनकी साड़ी का पल्लू उड़ता है बिल्कुल वैसे ही।

करीना कपूर ने एक बार पति-पत्नी के बीच झगड़े को लेकर यह कहा था कि सैफ के साथ उनका जब भी झगड़ा होता है तो वही सॉरी बोलते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि पुरुष ही गलतियां करते हैं इसीलिए उन्हें हमेशा सॉरी बोलना चाहिए।

आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी रचाई थी। करीना कपूर और सैफ अलि खान को शादी के बंधंन में बंधे हुए 8 साल हो गए है। अब यह दोनों दो बेटों के माता-पिता बन चुके हैं। फिल्म “टशन” के सेट पर इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों ही इस फिल्म में एक-दूसरे के अपॉजिट नजर आए थे। भले ही यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई परंतु असल जिंदगी में सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी हिट हो गई।

यह भी पढ़े- आखिर क्यों जूही चावला बनीं आर्यन खान की जमानती? जानें इसके पीछे का कारण

अगर अभिनेत्री करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव कुछ महीने पहले ही रिलीज हुई थी, जो लोगों को काफी पसंद आई।