अभिषेक बच्चन:
करिश्मा-अभिषेक एक दूसरे को बचपन से जानते थे, लेकिन प्यार को पंख लगा अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के बाद। बता दें कि श्वेता की शादी करिश्मा के बुआ के बेटे से हुई है। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। सुनने में आता है कि करीना सेट पर अभिषेक को जीजू बुलाया करती थीं। अमिताभ ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान कर दिया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते का खुलासा हुआ। लेकिन अफसोस कि जल्द ही इनके भी रिश्ते टूटने की खबर सामने आयी।