
करिश्मा कपूर से साल 2016 में तलाक लेने के बाद संजय ने पिछले साल प्रिया सचदेव से शादी की थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि संजय के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, प्रिया सचदेव जल्द बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इन दिनों प्रिया का ट्रीटमेंट चल रहा है। वह दिसंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

प्रिया का बेबी बंप कई तस्वीरों में साफ देखा गया है।

प्रिया की संजय के साथ ये दूसरी शादी है, उन्हें पहली शादी से एक बेटी सफीरा है। वहीं संजय कपूर को करिश्मा कपूर संग दूसरी शादी से दो बच्चे हैं, बेटी समीरा और कियान है।

करिश्मा ने संजय के साथ अपनी शादी में आई समस्याओं की वजह प्रिया सचदेव को बताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों करिश्मा बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल के साथ रिश्ते में हैं।