1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अल्लु अर्जुन की फिल्म हिंदी में रिलीज होने पर, कार्तिक आर्यन ने दी ‘शहजादा’ छोड़ने की धमकी

साउथ फिल्मों का हिंदी दर्शको के बढ़ते क्रैज को देखते हुए लगता है बॉलीवुड एक्ट्रस को डर लगने लगा है। साउथ इंडिया की फिल्मों को हिंदी में डब करना आज कल का ट्रेंड बन गया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म 'आला वैकुंठपुरमुलु' का हिंदी रीमेक शहजादा रिलीज़ करने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 25 Jan 2022, 8:33 PM IST

अल्लु अर्जुन की फिल्म हिंदी में रिलीज होने पर, कार्तिक आर्यन ने दी 'शहजादा' छोड़ने की धमकी

अल्लु अर्जुन की फिल्म हिंदी में रिलीज होने पर, कार्तिक आर्यन ने दी 'शहजादा' छोड़ने की धमकी

फिल्म पुष्पा- द राइज की हिंदी बेल्ट में जबरदस्त सफलता के बाद गोल्डमाइंस कंपनी के मनीष शाह ने एलान किया था कि अल्लू अर्जुन की दो साल पुरानी फिल्म आला वैकुंठपुरमुलु (2020) को हिंदी में डब करके 26 जनवरी को रिलीज करेंगे। इसी बीच साउथ इंडियन फिल्मों की हिंदी में डब करके अपने कारोबार को बड़ा करने वाले निर्माता मनीष शाह ने बॉलीवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन के बारे में खुलासा किया। कहा कार्तिक ने 'शहजादा’ छोड़ने की धमकी दी।

दरअसल, कार्तिक आर्यन का नाम इसलिए बीच में आया क्योंकि तेलुगु फिल्म 'आला वैकुंठपुरमुलु' की हिंदी रीमेक के वो लीड एक्टर हैं। और इस वजह से अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म आला वैकुंठपुरमुलु को हिंदी में रिलीज करने पर कार्तिक ने शहजादा छोड़ने की धमकी दी थी, क्योंकि शहजादा इसी फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म के हिंदी डब को लेकर सोशल मीडिया में फिल्म का प्रमोशन भी किया जाने लगा था। हिंदी टीजर भी रिलीज कर दिया गया। फिल्म के हिंदी में आने की खबर से अल्लू अर्जुन के फैंस जहां उत्साहित दिखे, तो वहीं फिल्म 'शहजादा' के मेकर्स की चिंता बढ़ गयी।

यह भी पढ़े: एक फोन कॉल से चूर-चूर हो गया था अक्षय कुमार का सपना, फिर गया था सारी उम्मीदों पर पानी

चिंता करना तो लाजमी है, क्योंकि अगर आला वैकुंठपुरमुलु हिंदी में रिलीज हो जाती है तो फिल्म 'शहजादा' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता कम हो जाएगी। तो वहीं निर्माताओं ने कहा कि कार्तिक एक प्रोफेशनल एक्टर हैं और तेलुगु फिल्म के हिंदी वर्जन को रोकने की गुजारिश हमने गोल्डमाइंस के मनीष शाह से की थी। इसके बाद शहजादा के निर्माताओं और मनीष शाह के बीच बातचीतों के दौर चले और आखिरकार फैसला लिया गया कि आला वैकुंठपुरमुलु हिंदी में रिलीज नहीं होगी।

तो वहीं इंडिया टुडे को दिए अपने इंटरव्यू में मनीष शाह ने अपनी नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'शहजादा' के निर्माताओं पर धमकी देकर दबाव बनाने की कोशिश का है। उन्होंने कार्तिक के इस व्यवहार को अनप्रोफेशनल बताया।

यह भी पढ़े: कपिल शर्मा की वजह से विराट कोहली को करना पड़ा लाखो का भुगतान