मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन'
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में एक्टर एक खिलाड़ी की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। कार्तिक की यह फिल्म एक शारीरिक रूप से डिसएबल्ड सेना के दिग्गज, खिलाड़ी बने मुरलीकांत पेटकर पर आधारित होगी। उन्होंने 1970 में राष्ट्रमंडल खेलों और 1972 में जर्मनी में पैरालंपिक में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।