'सूर्यवंशी' फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty ) कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार डीसीपी वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और अजय देवगन ( Ajay Devgan ) एक कैमियो करते नजर आएंगे। सूर्यवंशी में अक्षय और कैट के अलावा गुलशन ग्रोवर, सिकंदर खेर, नीना गुप्ता, निकेतन धीर जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम किरदार निभाएंगे। अक्षय और कैट की ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।