
hrithik roshan and katrina kaif
बॅालीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ अब एक बार फिर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की जोड़ी जमने वाली है। खबरों के मुताबिक उनकी फिल्म 'बैंग-बैंग' का नया सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म का नाम है 'बैंग- बैंग रीलोडेड'। फिल्ममेकर्स ने इस टाइटल का रेजिस्ट्रेशन करवा लिया है। हालांकि अभी इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
अतुल मोहन ने ट्विटर के जरिए सुनाई खबर
इस खबर की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि,'' 'बैंग बैंग' के मेकर्स ने इसके सीक्वल पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म का नाम 'बैंग बैंग रीलोडेड' होगा। ऋतिक और कैटरीना फिर से इसका हिस्सा हो सकते हैं।''
'बैंग-बैंग' में कैट-ऋतिक की केमिस्ट्री थी शानदार
बता दें फिल्म 'बैंग-बैंग' 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक और कैटरीना की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। गौरतलब है कि यह फिल्म हॅालीवुड स्टार टॉम क्रूज और कैमरन डियाज की स्टारर 'नाइट एंड डे' का रीमेक थी।
पहले फिल्म 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' में दिखे थे साथ
वैसे 'बैंग-बैंग' से पहले भी ऋतिक और कैट साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने फरहान अख्तर की निर्देशित फिल्म जिंदगी मिलेगी ना दोबारा में साथ काम किया था।
ऋतिक की अपकमिंग फिल्में
फिलहाल ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह 'कृष 4' में भी काम करने वाले हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज की जाएगी।
कैटरीना की आने वाली फिल्में
इसके अलावा अगर कैटरीना की बात करें तो इन दिनों वह शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के शूट्स में व्यस्त हैं। वहीं जल्द ही वह आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।
'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' का जोधपुर शूट कर मुम्बई लौटे अमिताभ, शुरू करेंगे 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग
अजय देवगन को शूटिंग के पहले दिन ही ऐसे पता चल जाता है कि फिल्म फ्लॉप होगी या हिट

Updated on:
23 Mar 2018 11:12 am
Published on:
23 Mar 2018 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
