1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल करने जा रहे हैं शादी, सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं वेडिंग आउटफिट्स !

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी साल के आखिर में नवंबर-दिसंबर में शादी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 27 Oct 2021, 2:32 PM IST

Katrina Kaif and Vicky Kaushal to tie knot this year

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

नई दिल्ली: Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: वेडिंग सीजन शुरू होने के साथ ही बॉलीवुड में भी शहनाइयां बजने की तैयारियां शुरू हो गई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif and Vicky Kaushal) भी साल के आखिर में नवंबर-दिसंबर में शादी हो सकती है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी (icky Kaushal Katrina Kaif Wedding) की तैयारी शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों इस समय कपड़े के फैब्रिक चुन रहे हैं। कैटरीना ने अपने पहनावे के लिए एक रॉ सिल्क नंबर चुना है, जो एक लहंगा होगा। दोनों के वेडिंग आउटफिट सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए जा रहे हैं।

हालांकि, इन सभी खबरों के बावजूद विक्की और कैटरीना ने अभी इस पूरे मामले में चुप्पी साधी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था विक्की और कैटरीना (Vicky Kaushal Katrina Kaif) ने सगाई कर ली है। वहीं, विक्की कौशल ने कहा था, 'यह खबर आपके ही दोस्तों ने फैलाई थी। जैसे ही सही वक्त आएगा, मैं तुरंत सगाई कर लूंगा। उसका भी टाइम आएगा।'

जूम टीवी से बातचीत में सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने दोनों के रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। हर्षवर्धन से पूछा गया था कि वह किस बॉलीवुड रिश्ते की अफवाह को सच मानते हैं? हर्षवर्धन ने कथित तौर पर जवाब दिया, 'विक्की और कटरीना एक साथ हैं, यह सच है ... क्या ऐसा कहने के लिए, मैं मुसीबत में पड़ने वाला हूं? मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि वे इसके बारे में काफी ओपन हैं।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने इस गाली से की थी एक्टिंग की शुरुआत, ये था पहला डायलॉग

आपको बता दें कि विक्की कौशल फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आए थे। कैटरीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फिल्म की तारीफ की थी।