नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग को टाल दिया गया है। कोरोना के चलते श्रीराम राघवन की इस फिल्म की शूटिंग को कुछ वक्त के लिए फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। कोरोना महामारी के चलते ऐसा फैसला लिया गया है। 15 अप्रैल से शूटिंग की शुरुआत होनी थी लेकिन कोरोना लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया है। कुछ दिनों पहले ही कटरीना कैफ कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद से कोविड-19 को सीरियसली लेते हुए टीम ने ये फैसला लिया।