
कैटरीना कैफ ने इस बड़ी चुनौती को किया स्वीकार, इस अंदाज में किया 1960 के दशक की इस चीज का इस्तेमाल
बॅालीवुड एक्ट्रेरस Katrina Kaif जल्द ही 'दबंग' स्टार Salman Khan के साथ आगामी फिल्म 'Bharat' में नजर आएंगी। इन दिनों लगातार फिल्म के गाने और पोस्टर सामने आ रहे हैं। मूवी में एक्ट्रेस कुमुद रैना नाम की लड़की का किरदार अदा करेंगी। एक इंटरव्यू में कैटरीना ने बताया था कि फिल्म की तैयारी के लिए उन्हें बस 2 महीने मिले थे। इतने ही समय में उन्होंने अपने कैरेक्टर को समझा और उसके हिसाब से अपने लुक और हेयर स्टाइल में बदलाव किया।
साथ ही हाल में कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे 1960 के दशक की एक कार चलाते हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर भारत फिल्म के सेट की है। कार का असली मालिक उनके बगल में बैठा हुआ है।
तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारत ऑन लोकेशन, जो आदमी मेरे बगल में बैठा है वह इस 1960 के दशकी लैंड रोवर कार का असली मालिक है। इन्हें विश्वास था कि मैं इस कार को हैंडल नहीं कर सकती हूं लेकिन अब मैंने इन्हें भरोसा दिला दिया कि मैं कर सकती हूं।'
इसके अलावा बता दें एक्ट्रेस इन दिनों अपनी नई कार को लेकर भी चर्चा में है। उन्होंने नई कार मोदी मोटर्स से ली है। ये गाड़ी जैगुआर की लैंड रोवर है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
Updated on:
6 May 2019, 9:13 AM IST
Published on:
6 May 2019, 9:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.