बॅालीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को इंडस्ट्री में आए काफी साल हो चुके हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई तरह की फिल्में दी हैं। पर लगता है अभी भी उनकी फैन फॅालोइंग कुछ खास नहीं बन पाई है। हाल में कैटरीना बॅालीवुड के दबंग खान के फेमस दबंग टूर का हिस्सा बनीं। उस दौरान वह कनाडा में थी। उनके साथ बॅालीवुड के अन्य स्टार्स सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, सोनाक्षी सिन्हा और गुरु रंधावा भी मौजूद थे।