कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल एक बेहतरीन एक्टर हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपने पति से भी ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं। कैटरीना कैफ फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो और सोशल मीडिया जैसे कई माध्यमों से पैसा कमाती हैं। उनका खुद का ब्यूटी ब्रांड भी हैं। उनकी कंपनी वीगन प्रोडक्ट तैयार करती हैं। कैटरीना कैफ की कुल नेटवर्थ की बात करें तो यह लगभग 263 करोड़ रुपए हैं। वहीं 2023 में विक्की कौशल की नेटवर्थ 41 करोड़ रुपए बताई गई थी। इसके मुताबिक, कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल से ज्यादा अमीर हैं।