फिल्म की कहानी
बता दें कि 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म की कहानी चार दोस्तों कबीर, नैना, अदिति और आदि की होती है। चारों की मुलाकात स्कूल के बाद एक ट्रिप पर होती है। चारों एक ग्रुप के साथ मनाली की सुंदर वादियों में जाते हैं। यहां सभी जमकर मस्ती करते हैं। इसी ट्रिप में नैना को कबीर से प्यार हो जाता है। लेकिन कबीर अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर देना चाहता था। ऐसे में नैना अपने दिल की बात को कबीर से नहीं कहती है। इस ट्रिप के खत्म होने के बाद चारों अपने करियर में बिजी हो जाते हैं। लेकिन सालों बाद जब अदिति की शादी में चारों मिलते हैं वापस जज्बातों की बरसात हो जाती है। फिल्म में दोस्ती, प्यार, सपने, करियर, शादी हर पहलू को बखूबी दिखाया गया था। यही वजह है कि फिल्म हिट साबित हुई थी।