नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी वीडियोज़ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले उनका बर्तन धोने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हुआ था तो अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो चर्चा बटोर रहा है। इस वीडियो में भी कटरीना कैफ घर का ही काम करती दिख रही हैं। दरअसल, कटरीना अपने घर में झाड़ू लगा रही हैं। उनकी बहन ने इस वीडियो को बनाया है।