सलमान और कटरीना की हालिया रिलीज भारत भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। साथ में काफी समय तक काम करने से अब एक बार फिर दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना कैफ से जब इस बारे में पूछा गया। तब कटरीना कैफ ने इसका जबाब देते हुए कहा- कि हम दोनों अब पुरानी बातों को भूल कर आगे बढ़ चुके हैं और हम दोनों अब बस अच्छे दोस्त हैं।
इस मौके पर कटरीना कैफ ने सलमान खान की सराहना करते हुए कहा कि वो काफी अच्छा और सच्चा दोस्त है। कटरीना कैफ ने आगे बताया, ‘16 साल से हम एक दूसरे के दोस्त हैं। सलमान खान उन लोगों में से है जब आपको उनकी जरूरत होती है। तब वह आपकी मदद करने के लिये हमेशा खड़े रहते हैं। भले ही वह आपके संपर्क में हो, या ना हो। लेकिन वह आपकी पीठ पीछे भी निगरानी रखते हैंl वह आपके साथ संपर्क में नहीं भी होंगे, तो भी वह दोस्तों के लिए खड़े रहते हैं।’