कौन बनेगा करोड़पति (kaun Banega Crorepati) की भी घोषणा कर दी गई है। इस बार 'केबीसी 14' में कुछ नए नियम और बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। ये बदलाव अब डबल खुशी लेकर आएंगे। 'केबीसी 14' 7 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, इस खबर के बद फैंस खुश हैं। 7 तारीख से शो का प्रसारण किया जाएगा।
इस बार शो में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे पहली खुशी तो ये है कि जैकपॉट सवाल की रकम को बढ़ा दिया गया है। अब जैकपॉट सवाल सात करोड़ के बजाय साढ़े सात करोड़ का होगा। पहले सीजन से चौथे सीजन तक जैकपॉट सवाल की रकम एक करोड़ थी, जिसे पांचवे सीजन से बढ़ाकर 5 करोड़ कर दिया गया था। सातवें सीजन से जैकपॉट सनाल की रकम बढ़ाकर 7 करोड़ कर दी गई जो 'केबीसी 13' तक रही। लेकिन अब 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में जैकपॉट की रकम 7.5 करोड़ होगी।