हालांकि, सनोज जैकपॉट प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकें, जो था,'ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की गेंद पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का अपना 100 शतक पूरा किया था?' उन्होंने कहा, 'मुझे यह बहुत कठिन लगा। खेल के नियमानुसार मैं लाइफलाइन नहीं ले सकता था, इसलिए मैंने 1 करोड़ रुपए के प्रश्न के लिए ही अपनी अंतिम लाइफलाइन का उपयोग किया।'