8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने अनुष्का शर्मा को लेकर पूछा सवाल, वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ से है जुड़ा

कौन बनेगा करोड़पति शो में हर तरह के सवाल किए जाते हैं। इसमें बॉलीवुड भी शामिल है। ऐसे में हाल ही में मंगलवार के एपिसोड में ओशीन जौहरी हॉट सीट पर आकर बैठीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 25 Nov 2020, 3:31 PM IST

kbc_12_anushka_sharma.jpg

KBC 12 Anushka Sharma

नई दिल्ली: टीवी का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति लोगों का पसंदीदा शो है। इस शो की टीआरपी भी हमेशा अच्छी खासी रहती है। इसका कारण है कि शो को देखने से लोगों की नॉलेज बढ़ती है। वहीं, कई लोग इस शो में आकर इंस्पायर भी करते हैं। कौन बनेगा करोड़पति शो में हर तरह के सवाल किए जाते हैं। इसमें बॉलीवुड भी शामिल है। ऐसे में हाल ही में मंगलवार के एपिसोड में ओशीन जौहरी हॉट सीट पर आकर बैठीं। उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से इस गेम को खेला।

इस बीच अमिताभ बच्चन ने ओशीन से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से जुड़ा एक सवाल पूछा। यह सवाल था- साल 2020 की वेब सीरीज पाताल लोक का सह-निर्माण किस एक्ट्रेस ने किया है?
A. अनुष्का शर्मा

B. दीपिका पादुकोण

C. प्रियंका चोपड़ा

D. दीया मिर्जा।

इस सवाल का जवाब ओशीन ने अनुष्का शर्मा दिया था, जोकि सही था। इस शो में ओशीन ने 25 लाख की राशि जीती। वह बेहद ही शानदार तरीके से इस गेम को खेल रही थीं। लेकिन 50 लाख के सवाल का उन्हें सही जवाब नहीं पता था। ऐसे में उन्होंने शो को क्विट करने का फैसला लिया। ओशीन से 50 लाख के लिए पूछा गया सवाल था- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार पृथ्वी पर सबसे बड़ी सजीव वस्तु क्या है? जिसका सही जवाब हनी मशरूम है।