टीजर के शुरुआती 30 सेकंड चीख, दर्द और कराह, गोलियों की आवाज से भरे रहते हैं, जिसमें कोई सीन नहीं, केवल आवाज है। जलियांवाला बाग हत्याकांड की अराजकता और भयावहता का अहसास आवाज के जरिए निर्माताओं ने कराया है। फिल्म में अक्षय कुमार सर सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो एक निडर वकील हैं, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य से मुकाबला करने का साहस किया था।