खुशी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह अपनी बहन जाह्नवी संग फनी पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट में खुशी और जाह्नवी की तीन फोटोज हैं। एक तस्वीर में खुशी को जाह्नवी गले लगाते हुए नज़र आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह खुशी की पीठ पर चढ़कर पोज दे रही हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों बहनें साथ में खड़े होकर कैमरे की ओर देखकर पोज दे रही हैं। फोटो में जाह्नव ग्रीन, ब्लू, और डार्क ब्लू की जैकेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं खुशी वाइट क्रॉप टाप में नज़र आ रही हैं।