कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को लगग दो साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी क्यूट लगती है। फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के करीब आए इन स्टार्स ने काफी समय तक अपना रिश्ता मीडिया और फैंस की नजरों से छिपाए रखा और दोनों अक्सर रिश्ते की बात को नकारते नजर आए, लेकिन अब खबर आ रही है कि जल्द दोनों शादी करने हैं, जिसका खुलासा खुद गोविंदा नाम मेरा एक्ट्रेस कियारा ने कर दिया है।