नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने भले ही एक दूसरे के साथ अपन रिश्ता ऑफिशियल ना किया हो लेकिन वो अक्सर पैपराजी के कैमरों में कैद हो जाते हैं। पिछले दिनों कियारा ने अपना न्यू ईयर भी सिद्धार्थ के साथ ही मनाया था। मालदीव से कियारा ने कई तस्वीरें साझा की थी और फिर लंच डेट पर साथ दिखे थे। अब एक बार फिर कियारा को सिद्धार्थ के घर जाती हुए देखा गया। शनिवार को देर रात चुपके से सिद्धार्थ के घर जा रही थीं लेकिन अचानक कैमरों को देखकर वो चौंक गईं। गाड़ी के अंदर से उन्होंने अपने हाथों से हैरानी वाला एक्सप्रेशन दिया। कियारा और सिद्धार्थ ने अभी तक अपना रिश्ता आधिकारिक नहीं किया है। लेकिन अब उनका मिलना जुलना सबके सामने उजागर हो चुका है।