कियारा आडवाणी ने उस दौरान यूजर के इस कमेंट को देखने को बाद कहा कि मैं इसको अपनी तारीफ समझूंगी। वहीं अरबाज खान के चैट शो पर जब वो आई तब एक्टर ने उन्हें यूजर्स के कुछ कमेंट पढ़कर सुनाए जिसमें लिखा, 'काश ! यह पत्ता बकरी खा जाती।' कियारा आडवाणी ने यह कमेंट जानकर अजीब से मुंह बनाया।' इसके अलावा कियारा आडवाणी ने अपने फैंस के उन सवालों का भी जवाब दिया जो उन्हें घंमडी कहते हैं।