
कपिल शर्मा शो
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के प्रमोशन में जुट गए हैं। उन्होंने हाल ही कपिल शर्मा शो में पहुंचकर का प्रमोशन किया। इस दौरान कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को नोट गिनने की मशीन तोहफे के रुप में दी है।
आपको बता दें कि फिल्म लक्ष्मी बम जल्दी रिलीज होने वाली है। इसके प्रीमियर से पहले फिल्म की टीम प्रमोशन में पूरी तरह से जुट गई है। ताकि इसकी धमाकेदार रिलीज हो। कपिल शर्मा शो से एक प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें अक्षय कुमार ऑरेंज कलर के सूट में दौड़ते हुए शो में आते नजर आ रहे हैं। वहीं कियारा आडवाणी मैरून कलर की साड़ी में दिख रही है। इस शो में घर के सभी सदस्य अक्षय के लिए गिफ्ट लेकर आते हैं। कपिल की ओर से अक्षय को एक टाइपिंग मशीन जैसा दिखने वाला छोटा सा मशीन गिफ्ट के तौर पर मिलता है। यह देख अक्षय कपिल की टांग खींचते हुए कहते हैं, "यह है नोट गिनने की मशीन, अपने घर से लाकर दिया है इसने, इंडस्ट्री के आधे पैसे तो यही खाता है"
आपको बता दें कि राघव लारेंस द्वारा निर्देशित फिल्म लक्ष्मी बम एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का सॉन्ग बुर्ज खलीफा लोगों को काफी पसंद आया। फिल्म लक्ष्मी बम 9 नवंबर को डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।
Published on:
27 Oct 2020 07:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
