1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dev Anand जैसा दिखना Kishore Bhanushali के लिए बन गया ‘श्राप’! बोले – ‘लोग कहते हैं कार्बन कॉपी’

आप सभी देव आनंद (Dev Anand) को जानते ही होंगे और उनके हमशक्ल को भी जानतें होंगे, जिन्होंने कई फिल्मों में देव आनंद के जैसे अभिनय से सभी का खूब दिल लगाया, लेकिन इससे ज्यादा उनके बारे में कोई नहीं जानता। देव आनंद के जैसे दिखने वाले इस एक्टर का नाम किशोर भानुशाली (Kishore Bhanushali) है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 24 Aug 2022, 3:02 PM IST

Dev Anand जैसा दिखना Kishore Bhanushali के लिए बन गया 'श्राप'!

Dev Anand जैसा दिखना Kishore Bhanushali के लिए बन गया 'श्राप'!

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) के जैसे दिखने वाले एक्टर किशोर भानुशाली (Kishore Bhanushali) को आपने कई फिल्मों में देखा होगा। 90 के दशक से लेकर अब तक उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल किए हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग और बात करने का अंदाज एक दम देव आनंद से मिलता है। उन्होंने कई फिल्मों में उनके जैसे ही एक्शन करके लोगों का खूब मनोरंजन किया है, लेकिन क्या आप जाते हैं कि एक बड़े सुपरस्टार के जैसा दिखना उनके लिए सौभाग्य नहीं लागाय बल्कि एक श्राप बन गया। वो देव आनंद के जैसे दिखते हैं इसलिए उनको अपने करियर में काफी संघर्ष भी करना पड़ा।

उनके हाथ से कई फिल्में भी निकली। हाल में उन्होंने अपने करियर के बारे में बात करते हुए अपने करियर और जीवन से जुड़ी कुछ भावनाओं को साझा किया। इन दिनों वो टीवी शो ‘भाबीजी घर पर है’ (Bhabhiji Ghar Par Hain) में कमिश्नर रेशम पाल सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। अपने करियर के बारे में बात करते हुए किशोर ने बताया कि 'मुझे काम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा'।

किशोर बताते हैं कि 'बहुत से लोग इस पर विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन देव साहब के समान दिखने की वजह से मैंने अभिनय के कई बड़े मौके खोए हैं, लेकिन मैंने कोशिश करना कभी नहीं छोड़ा। मुझे हमेशा इस बात का विश्वास था कि सब ठीक हो जाएगा इसलिए। मैं कभी नहीं रुका और धीरे-धीरे चीजें मेरे पक्ष में हो गईं'। किशोर ने देव आनंद के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें: पहली बार औरंगजेब के अत्याचारों पर बनने जा रही फिल्म, Sonalee Kulkarni निभाएंगी महिला योद्धा का किरदार


देव साहब के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि 'मैं बहुत छोटा था जब मैं पहली बार देव आनंद सर से मिला और उन्हें एक्टिंग में अपनी रुचि के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने मुझे पहले पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी। आज मैं ‘किशोर की आवाज देव का अंदाज’ नामक तीन घंटे का स्टैंड-अप कॉमेडी शो करता हूं, जिसमें कॉमेडी करने के साथ-साथ मैं गाना भी गाता हूं। मैं अब तीन दशकों से ज्यादा समय से शो बिजनेस में हूं और धन्यवाद देव जी के लिए मैं अपने लिए एक नाम बनाने में कामयाब रहा'।

एक्टर आगे बताते हैं कि ''भाबीजी घर पर हैं' शो के साथ मेरा सफर आसिफ शेख की वजह से शुरू हुआ। इन्हें मैं कई सालों से जानता हूं ये मेरे एक बेहद अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे शो में कई किरदारों के लिए निर्देशक शशांक बाली से मिलवाया'। एक्टर ने आगे बताया कि 'शशांक जी ने मुझे तुरंत एक दिन के लिए अनीता भाबी (सौम्या टंडन) के चाचा की भूमिका निभाने के लिए कास्ट किया और फिर मुझे कमिश्नर रेशम पाल की भूमिका निभाने के लिए फोन आया'।


किशोर ने बताया कि 'उसके बाद मुझे साल 2019 में ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में भी कास्ट किया गया। अब मैं एक समान किरदार निभाते हुए दो शो कर रहा हूं और मैं बहुत आभारी हूं'। उन्होंने खुलासा किया कि 'मैंने कभी भी अभिनय में अपना करियर बनाने का इरादा नहीं किया था। मेरा मानना है कि मैं अपना छोटा पारिवारिक बिजनेस चलाने के लिए पैदा हुआ था, लेकिन जब मैं छोटा था, तो मुझे याद है कि एक लड़का मुझसे कह रहा था कि मैं देव आनंद की तरह दिखता हूं। मुझे नहीं पता था कि वह कौन थे, क्योंकि उस समय, हम केवल राजेश खन्ना जी को एक सुपरस्टार के रूप में जानते थे'।

एक्टर ने आगे बताया कि 'फिर, उत्सुकता से मैंने उनकी एक फिल्म ‘ये गुलिस्तान हमारा’ देखी, मैंने पहली बार देव आनंद को देखा। मुझे याद है कि मैंने अपने स्कूल की छुट्टियों के दौरान वे फिल्म देखी थी और फिर मैं ‘ज्वेल थीफ’ देखने गया और मुझे धीरे-धीरे एहसास हुआ कि हां, मैं उनसे मिलता-जुलता हूं। फिर मैंने आईने के सामने खड़े होकर उनकी नकल करना शुरू कर दिया और अब 50 साल हो गए हैं कि मेरा नाम उनके नाम से जोड़ा गया है और लोग मुझे देव आनंद के कार्बन कॉपी के रूप में जानते हैं'।

यह भी पढ़ें: फिल्म पिटने के बाद कानूनी पचड़ों में फंसे Aamir Khan,'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ जारी हुआ नोटिस