
किशोर कुमार
Kishore Kumar Death: फिल्म इंडस्ट्री के महान गायक किशोर कुमार ने सिर्फ 58 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए थे। उनके निधन से फैंस को बड़ा झटका लगा था, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनका चहेता सिंगर अब नहीं रहा।
किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शायद किशोर दा को अपनी मौत का आभास हो गया था।
अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता ने अपने आखिरी पलों में कुछ चौंकाने वाली बातें कहीं थीं। उन्होंने अपनी पत्नी लीना चंद्रावरकर से कहा था-"मुझे हार्ट अटैक आ सकता है"।
क्योंकि किशोर कुमार अक्सर मजाक किया करते थे, तो लीना ने इसे भी मजाक समझा। लेकिन कुछ ही मिनट बाद किशोर कुमार जमीन पर गिर पड़े। शुरू में सभी को लगा कि ये भी कोई प्रैंक है, लेकिन जल्दी ही सबको एहसास हुआ कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे।
अमित कुमार ने बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ, वे एक फिल्म शूटिंग के लिए कनाडा गए हुए थे। किशोर दा ने उन्हें घर लौटते समय कई सामान लाने की लिस्ट दी थी और कहा था-"अगर ये सब नहीं लाए तो घर में घुसने नहीं दूंगा।"
हालांकि वो बाहर से खुश लग रहे थे, लेकिन अंदर से काफी चिंतित और बेचैन थे। उन्हें बार-बार ऐसा लग रहा था कि बेटे के आने के साथ ही कुछ अनहोनी हो सकती है। किशोर कुमार ने अपने छोटे बेटे सुमित कुमार से कहा था कि वो स्विमिंग के लिए न जाएं। ये भी उनके डर और बेचैनी को दर्शाता है। शायद उन्हें अपने अंत का पूर्वाभास हो गया था।
किशोर दा का जीवन हमेशा एक्टिव और जोश से भरा रहा। उनके आखिरी पल तक उन्होंने खुद को खुशमिजाज दिखाया, लेकिन अंदर ही अंदर वो कुछ महसूस कर रहे थे, जिसे वो शब्दों में नहीं कह पाए।
Updated on:
26 May 2025, 11:29 AM IST
Published on:
26 May 2025, 11:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.