28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई, वीकेंड पर दिखा सलमान खान का जलवा

‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई, वीकेंड पर दिखा सलमान खान का जलवा

KKBKKJ Box Office Collection: ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ ली है। संडे के दिन बॉक्स ऑफिस पर चला सलमान खान का जादू। फिल्म के की करोड़ों की बंपर कमाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 24 Apr 2023, 10:22 PM IST

kkbkkj_day_3.jpg

kisi ka bhai kisi ki jaan box office collection day 3

kisi ka bhai kisi ki jaan box office collection day 3: सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही अच्छी ना हुई हो, लेकिन वीकेंड यानी की संडे के दिन फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर साबित कर दिया है कि लोगों के बीच अभी भी बरकरार है भाईजान का क्रेज। 'किसी का भाई किसी...’ का जादू अब ऑडियंस पर चलता नजर आ रहा है। तभी तो वीकेंड पर सलमान की फिल्म ने की बंपर कमाई की है। सलमान खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई....’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ दबंग एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। हालांकि फिल्म की ओपनिंग खुद खास नहीं रही थी लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और टिकट खिड़की पर कई करोड़ बटोर लिए हैं। चलिए फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

ईद के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई सल्लू मियां और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म ने वीकेंड पर ताबातोड़ कमाई की है। फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। 'किसी का भाई किसी की जान' सलमान खान (Salman Khan) की फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म के सॉन्ग पहले ही लोगों को पसंद आ चुके हैं।

इस फिल्म (KKBKKJ Box Office Collection) में बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कई कंटेस्टे्स आपको नजर आए होंगे। इसके साथ ही इस फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection) से कई स्टार्स ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है जिनमें शामिल हैं सिद्धार्थ निगम (Sidharth Nigam), शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और टीवी एक्ट्रेस स्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

वीकेंड पर हुई शानदार कमाई से खुश होकर भाईजान (Bhaijaan) को भी अपने फैंस को खुश कर दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म को भरपूर प्यार देने के लिए फैंस और ऑडियंस का शुक्रिया अदा किया है। निर्देशक फरहाद सामजी निर्देशित ‘किसी का भाई किसी की जान’ (KBKJ) ने अपने पहले दिन महज 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सलमान की फिल्म के लिए ये अच्छी ओपनिंग नहीं मानी गई, लेकिन 22 अप्रैल को शनिवार ईद की छुट्टी पर सिनेमाघरों में ‘किसी का भाई किसी की जान’ को देखने के लिए ऑडियंस उमड़ पड़ी और नतीजनत फिल्म के कलेक्शन में भी इजाफा हुआ।

यह भी पढ़ें: नीता अंबानी की खूबसूरती के पीछे हैं इस एक्सपर्ट का हाथ, जानिए मेकअप पर कितने खर्च करती हैं रोजाना

दूसरे दिन फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 3) ने 25 करोड़ का कारोबार किया।रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने संडे को 26.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ (KKBKKJ) का कुल कलेक्शन अब 64.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार ऐसी ही चलती रही तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने बेशर्मी की सारी हदें की पार, ट्रांसपेरेंट टॉपलेस बंदूक लुक से मचाई तबाही