kisi ka bhai kisi ki jaan box office day 5: ईद यानी की 21 अप्रैल को रिलीज हुई सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को आज पांचवा दिन है। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया लेकिन वीकडे के बाद फिर से फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। मंगलवार को फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है, और अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो जल्द ही भाईजान की फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। बहरहाल, सल्लू के फैंस ने तो उनकी फिल्म को अभी से ब्लॉबस्टर मान लिया है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के रिजल्ट के मुताबिक सलमान की ये फिल्म उनकी बाकी फिल्मों के मुकाबले कुछ खास धमाल नहीं मचा पा रही है। चलिए जानते हैं रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है।