28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वजह से टूटी थी सैफ और अमृता की जोड़ी, तलाक पर खूब मचा था हंगामा

अमृता से शादी रचाने के बाद सैफ के घर सारा और इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ। जिसके कुछ सालों सैफ और अमृता का तलाक हो गया था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 11 Oct 2021, 12:25 PM IST

Know about Amrita Singh and Saif Ali Khan Divorce story

Amrita Singh and Saif Ali Khan

नई दिल्ली: Amrita Singh and Saif Ali Khan Divorce story: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से शादी करने के पहले टॉप एक्ट्रेस रहीं अमृता सिंह (Amrita Singh) से शादी रचाई थी। अमृता से शादी रचाने के बाद सैफ के घर सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का जन्म हुआ। जिसके कुछ सालों सैफ और अमृता का तलाक (Amrita Singh and Saif Ali Khan Divorce) हो गया था। आइए जानते हैं इस कपल के अलग होने का कारण क्या था?

गुपचुप तरीके से शादी कर ली

वैसे तो इस जोड़ी को अलग हुए काफी साल हो चुके हैं, लेकिन जब भी बॉलीवुड की प्रेम कहानी का जिक्र होता है तो इस कपल की भी बात जरूर होती है। दरअसल, सैफ अली खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में ही अपने से 12 साल बड़ी उस समय की सबसे टॉप एक्ट्रेस अमृता सिंह से प्यार हो गया था। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

हालांकि सैफ के पिता चाहते थे कि वह अभी अपने करियर पर ध्यान दें, लेकिन सैफ अली खान भी अमृता सिंह को किसी भी हाल में नहीं छोड़ना चाहते थे। ऐसे में साल 1991 में इन दोनों कलाकारों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

सैफ के अफेयर की खबरें

शादी के बाद सैफ अली और अमृता के घर इब्राहिम और सारा अली खान का जन्म हुआ। लेकिन इसी बीच इटालियन डांसर व मॉडल रोजा कैटालानो के साथ सैफ के अफेयर की खबरें आने लगीं। इन खबरों के अनुसार इसी वजह से अमृता ने अपने 13 साल का रिश्ता खत्म कर लिया था और तलाक लेकर अलग हो गई थी।

अमृता का खराब बिहेवियर था

वहीं, एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि, ‘अमृता से अलग होने के पीछे उनका खराब बिहेवियर था। अमृता उनके परिवार से भी अच्छे से नहीं रहती थी। इस वजह से हमारे बीच खटास होने लगी और आखिर में हम दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों के तलाक के दौरान सारा की उम्र 10 साल थी जबकि उनके भाई इब्राहिम केवल 4 साल के थे।

वह कोई शाहरुख खान नहीं

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2004 में तलाक होने के दौरान अमृता ने सैफ अली खान से इतने पैसे मांगे थे कि वह दे नहीं पाए थे। सैफ ने कहा था कि, वह कोई शाहरुख खान नहीं है जो इतने पैसे दे सके। उनके पास इतने पैसे नहीं हैं की हैं कि वह मरते दम तक अपने बच्चों को पूरा ख्याल रख सके और उनकी जरूरतों को पूरा कर सकें।

अमृता ने की एक्टिंग की शुरूआत

ऐसे में बच्चों की अच्छे से परवरिश के लिए अमृता सिंह ने एक बार फिर साल 2005 में एकता कपूर के सीरियल ‘काव्यांजलि’ एक्टिंग की शुरूआत की। इसी बीच सैफ अली खान भी दोनों बच्चों के लिए पैसे भेजते रहते थे। इसके साथ ही अमृता और उनके दोनों बच्चों को रहने के लिए शानदार बंगला भी दिया हुआ था।

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी पाने के लिए, शाहरुख खान ने किया था 5 साल तक हिंदू होने का नाटक

बता दें कि अमृता और सैफ को अलग हुए काफी साल हो गए हैं और दोनों ही अपनी अपनी दुनिया में खुश है। सैफ अली खान अपनी दूसरी पत्नी करीना कपूर के साथ बहुत खुश हैं। वहीं, अमृता अपने दोनों बच्चों सारा और इब्राहिम के साथ खुश हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग