
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने अपनी एक्टिंग से हर बार फैंस का दिल जीता है। वह फिल्मों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहे हैं। संजय ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म प्रेम से की थी। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू लीड रोल में नजर आईं थीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। संजय कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1965 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर था जो कि फिल्म निर्माता थे, वहीं संजय की मां का नाम निर्मल कपूर हैं।
संजय कपूर ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया लेकिन कुछ एक फिल्मों को छोड़कर उन्हें बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी। वे बॉलीवुड में अपने बड़े भाई अनिल कपूर की तरह सफल नहीं हो पाए। लेकिन इसके बावजूद संजय करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं। वे महंगी-महंगी गाड़ियों में घूमते हैं और एक लग्जरी लाइफ़ जीते हैं। आज हम आपको संजय कपूर की नेट वर्थ के बारे में बताएंगे। जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।
संजय कपूर की नेट वर्थ
नेटवर्थ देखो वेबसाइट के मुताबिक संजय कपूर की कुल संपत्ति 70-75 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का जरिया फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिंग करना है। संजय और उनकी पत्नी माहीप का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम संजय कपूर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है।
लग्जरी गाड़ियों का हौ शौक
संजय कपूर को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। उनके पास कई गाड़ियां है. संजय कपूर के पास Bentley और BMW A6 कार है। इसके अलावा उसके पास मर्सिडीज गाड़ी भी है। संजय कपूर की शादी माहीप संधू से हुई थी। उनके दो बच्चे शनाया कपूर और एक बेटा है। शनाया भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उन्हें करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के तले शनाया को लॉन्च करने वाले हैं. वह उनकी फिल्म में नजर आएंगी।
संजय कपूर का करियर
संजय कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपने कदम साल 1995 में रखे थे। इस दौरान उनकी पहली फिल्म ‘प्रेम’ रिलीज हुई थी हालांकि उन्हें इसी साल प्रदर्शित हुई फिल्म ‘राजा’ से बड़ी और ख़ास पहचान मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया था और दर्शकों से ख़ूब वाहवाही लूटी थी। फिल्म में उनकी एक्ट्रेस थी माधुरी दीक्षित। वहीं मुख़्य रोल में अभिनेता परेश रावल भी नज़र आए थे। संजय कपूर की प्रमुख फिल्मों में ‘औज़ार,’ ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ आदि शामिल हैं, लेकिन वे एक लोकप्रिय और सफ़ल अभिनेता नहीं बन पाए। एक्टिंग की दुनिया में वे ज़्यादा कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा सके। संजय ने फिल्मों में काम करने के बाद छोटे पर्दे की ओर भी रुख किया था। उन्हें साल 2003 में आए धारावाहिक ‘करिश्मा : द मिरेकल ऑफ डेस्टिनी’ में देखा गया था। इसके साथ ही संजय वेब सीरीज ‘सोगी होगा तेरा बाप’ में भी काम कर चुके हैं। संजय द गॉन गेम, द लास्ट आवर जैसी कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।
Published on:
27 Mar 2022 03:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
