दरअसल, ईशा के बॉयफ्रेंड का नाम मैनुअल कंपस ग्वालर (Manuel Campos Guallar) है। वह कोई फिल्मी हस्ती नहीं हैं, और न ही भारत के रहने वाले हैं बल्कि वह स्पेन के बिजेसमैन हैं। इसके अलावा मैनुअल कंपस ग्वालर सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। जी हां, उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। साथ ही उनके इस पर 660 फॉलोवर्स हैं। वहीं बात करें ईशा गुप्ता की तो उनके इंस्टग्राम पर 4.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। आपको बता दें कि ईशा लंबे वक्त से मैनुअल को डेट कर रही हैं, लेकिन उन्होंने इस ऑफिशियली अब स्वीाकारा है।