शो में अमिताभ ने बिंदेश्वर पाठक को बताया था कि आप तो जानते हैं कि हमारा जो नाम है बच्चन, वो किसी जाति के साथ मिला हुआ नहीं है, क्योंकि बाबूजी उसके खिलाफ थे। वैसे वो श्रीवास्तव (कायस्थ) हैं, लेकिन उन्होंने कभी माना नहीं। कई लोग पूछते हैं मुझसे और कई बार मैं कह भी चुका हूं। चूंकि बाबूजी इस बात को नहीं मानते थे, इसलिए उन्होंने कभी अपनी जाति का नाम दिया ही नहीं और मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैं 'बच्चन' नाम का प्रथम प्राणी हूं।